बीसलपुर: रेलवे फाटक पर गाली गलौज का विरोध करने पर गांव के दो लोगों ने एक युवक को पीटकर किया घायल, बीसलपुर कोतवाली में दी तहरीर
अकबरगंज सिमरा निवासी दीपक ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह देर रात्रि अपने खेत से वापस घर जा रहा था। रास्ते में रेलवे फाटक बंद था, तभी गांव के दो युवक आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो उसे दोनों लोगों ने गाड़ी से खींचकर मारपीट कर घायल कर दिया।