बीसलपुर: एक दर्जन से अधिक लोगो ने घर में घुसकर महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर की छेड़छाड़ बिलसंडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया। कि उसके पड़ोस के ही बाबूराम, कुसमा देवी, राजकुमार, लाला राम ,ममता देवी ,छोटेलाल सहित 7 व 8 अज्ञात लोगों ने मामूली कहासुनी होने पर घर में लाठी डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री के साथ गंदी नियत से छेड़छाड़ की।