Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत किए जा रहे नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने त्रिवेणी घाट पर किया पौध-रोपण* इंदौर, 20 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 778 करोड़ रुपए राशि की लागत से किए जा रहे 29.15 किमी लंबे नवीन घाट निर्माण कार्य की प्रगति का नवनिर्मित त्रिवेणी घाट पहुंचकर अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने घाट निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का सिंहस्थ अनुभव सनातन संस्कृति के वैभव के अनुरूप हो। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने नवीन घाट निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने बताया कि 29.15 किमी नवीन घाट का निर्माण 778 करोड़ रुपए राशि से किया जा रहा है। नवीन घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 150 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। नवीन घाट निर्माण कार्य अंतर्गत 18.20 किमी लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा चुका है, साथ ही 7 किमी नवीन घाट निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य तेजी से प्रगतिरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने त्रिवेणी घाट पर नीम, रुद्राक्ष, पीपल के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हे कि प्रदेश वृक्षों और वनों से आच्छादित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का किया निरीक्षण *टनल मे उतर कर देखी गुणवत्ता* मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के टनल भाग में उतरकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने चिंतामन जवासिया गांव के समीप स्थित शाफ्ट नंबर-2 पर फेज नंबर-3 के कार्य की विस्तृत जानकारी ली। एसीएस डॉ. राजेश राजौरा द्वारा योजना की जानकारी दी गई। टनल पहुंच एवं रखरखाव संबंधी तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। उल्लेखनीय है कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य कान्ह नदी के दूषित जल को शहर में शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों एवं तीर्थ स्थलों में मिलने से रोकना है, जिससे शिप्रा नदी का जल पवित्र एवं स्वच्छ बना रहे। परियोजना के अंतर्गत ग्राम जमालपुरा, तहसील उज्जैन में कान्ह नदी पर एक बैराज का निर्माण किया जा रहा है, जिससे दूषित जल को क्लोज डक्ट के माध्यम से 30.15 किमी दूर गम्भीर बांध के डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जाएगा। परियोजना की लागत 919.94 करोड़ रुपए है। इसकी कुल लंबाई 30.15 किमी (कट एंड कवर डक्ट: 18.15 किमी + टनल: 12.00 किमी) है। टनल भाग में 4 शाफ्टों का निर्माण पहुंच एवं सफाई तथा रखरखाव के लिए किया गया है। डक्ट का डी-आकार का क्रॉस सेक्शन, अधिकतम 40 क्यूसेक दूषित जल की निकासी क्षमता रखता है। परियोजना को आगामी 25 वर्ष तक की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। निर्माण पूर्ण होने के बाद आगामी 15 वर्ष तक संचालन एवं संधारण का प्रावधान है। वर्तमान में बैराज का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा हेड रेगुलेटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कट एंड कवर भाग की कुल 18.15 किमी लंबाई में से 4.50 किमी में प्री-कास्ट सेगमेंट्स का लेइंग कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। 18.15 किमी में से 10.30 किमी लंबाई में लेइंग करने योग्य प्री-कास्ट सेगमेंट्स तैयार किए जा चुके हैं। टनल भाग के निर्माण के लिये चारों शाफ्टों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। टनल की कुल 12 किमी लंबाई में से 8.15 किमी की खुदाई कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। #Simhastha2028 #Ujjain #InfrastructureDevelopment #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

39 views | Indore, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

MORE NEWS

भिया 26 June ko yaad Rakhna भिया की मूवी आ रही है

भिया 26 June ko yaad Rakhna भिया की मूवी आ रही है

Indore, Indore | Jun 25, 2026

हाउसिंग बोर्ड के समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, जर्जर भवन मामले में अध्यक्ष ने लिया तत्काल संज्ञान

#Indore #HousingBoard #OmJain #PublicHearing #ProblemSolvingCamp

इंदौर हाउसिंगबोर्ड ओमजैन जनसुनवाई समस्यासमाधानशिविर

Housing Board Camp

Om Jain

Public Grievance Camp

Nehru Nagar Building

Indore Housing Board

हाउसिंग बोर्ड शिविर

ओम जैन

जनसुनवाई

नेहरू नगर जर्जर भवन

हितग्राही समस्या समाधान

हाउसिंग बोर्ड के समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, जर्जर भवन मामले में अध्यक्ष ने लिया तत्काल संज्ञान #Indore #HousingBoard #OmJain #PublicHearing #ProblemSolvingCamp इंदौर हाउसिंगबोर्ड ओमजैन जनसुनवाई समस्यासमाधानशिविर Housing Board Camp Om Jain Public Grievance Camp Nehru Nagar Building Indore Housing Board हाउसिंग बोर्ड शिविर ओम जैन जनसुनवाई नेहरू नगर जर्जर भवन हितग्राही समस्या समाधान

Indore, Indore | Jun 25, 2026

वेनेज़ुएला में भूकंप की भयावह त्रासदी!
शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने कई इमारतों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। मलबे में तब्दील हुई इमारतें और दहशत में भागते लोग तबाही की तस्वीर बयां कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

#Venezuela #Earthquake #VenezuelaEarthquake #BreakingNews #NaturalDisaster Caracas EarthquakeNews Disaster ViralVideo WorldNews PrayersForVenezuela

Courtesy: Video as posted on Jackson Hinkle

वेनेज़ुएला में भूकंप की भयावह त्रासदी! शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने कई इमारतों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। मलबे में तब्दील हुई इमारतें और दहशत में भागते लोग तबाही की तस्वीर बयां कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #Venezuela #Earthquake #VenezuelaEarthquake #BreakingNews #NaturalDisaster Caracas EarthquakeNews Disaster ViralVideo WorldNews PrayersForVenezuela Courtesy: Video as posted on Jackson Hinkle

Indore, Indore | Jun 25, 2026

*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प*
--- 
*माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला आयोजित*
इंदौर, 25 जून 2026
   सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, इंदौर संभाग एवं उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत की पहचान – नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरुणा कुसुमाकर ने छात्राओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मनोचिकित्सक डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि नशा एक गंभीर मानसिक एवं चिकित्सकीय बीमारी है, जिसका समय पर उपचार संभव है। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री रजत नागदा ने युवाओं को सकारात्मक सोच एवं जागरूकता का संदेश दिया, जबकि संयुक्त संचालक श्री पवन चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बताया। उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के श्री महेंद्र शेखावत ने नशाग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता एवं उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ सलूजा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए युवाओ को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "निलांजन नुक्कड़ वाले ग्रुप" द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपेंद्र शेखावत ने किया।
समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" का संकल्प लिया। छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर

*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प* --- *माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला आयोजित* इंदौर, 25 जून 2026 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, इंदौर संभाग एवं उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत की पहचान – नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरुणा कुसुमाकर ने छात्राओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मनोचिकित्सक डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि नशा एक गंभीर मानसिक एवं चिकित्सकीय बीमारी है, जिसका समय पर उपचार संभव है। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री रजत नागदा ने युवाओं को सकारात्मक सोच एवं जागरूकता का संदेश दिया, जबकि संयुक्त संचालक श्री पवन चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बताया। उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के श्री महेंद्र शेखावत ने नशाग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता एवं उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ सलूजा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए युवाओ को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "निलांजन नुक्कड़ वाले ग्रुप" द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपेंद्र शेखावत ने किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" का संकल्प लिया। छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए । #JansamparkMP #indore #इंदौर

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

*साइबर जागरूकता अभियान Safe click 2.0*
----
*पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर अपराध व उनसे संबंधी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया*
इंदौर, 25 जून 2026
 मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अभियान ‘सेफ क्लिक 2026’ का शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 में आयोजित अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट इंदौर में उपस्थित लगभग 100 छात्र-छात्राओ तथा शिक्षकों को वर्तमान समय में हो रहे सायबर अपराध व उनसे सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल इन्दौर के लगभग 500 विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी युक्त पर्चे एवं पुस्तिकाएँ वितरित की गई। साथ ही पीपीटी एवं क्विज के माध्यम से सायबर अपराधों से बचाव के उपाय, मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग, "सेफ क्लिक" के सिद्धांत, घटना घटित होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने का महत्व, हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग, तथा साइबर क्राइम पोर्टल एवं "संचार साथी” एप्लीकेशन के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं शपथ दिलाई गई।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #CyberAwareness #SafeClick2026
CM Madhya Pradesh 
Indore Police

*साइबर जागरूकता अभियान Safe click 2.0* ---- *पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर अपराध व उनसे संबंधी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया* इंदौर, 25 जून 2026 मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अभियान ‘सेफ क्लिक 2026’ का शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 में आयोजित अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट इंदौर में उपस्थित लगभग 100 छात्र-छात्राओ तथा शिक्षकों को वर्तमान समय में हो रहे सायबर अपराध व उनसे सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल इन्दौर के लगभग 500 विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी युक्त पर्चे एवं पुस्तिकाएँ वितरित की गई। साथ ही पीपीटी एवं क्विज के माध्यम से सायबर अपराधों से बचाव के उपाय, मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग, "सेफ क्लिक" के सिद्धांत, घटना घटित होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने का महत्व, हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग, तथा साइबर क्राइम पोर्टल एवं "संचार साथी” एप्लीकेशन के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं शपथ दिलाई गई। #JansamparkMP #indore #इंदौर #CyberAwareness #SafeClick2026 CM Madhya Pradesh Indore Police

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026