चरखारी: चरखारी के खाद वितरण केंद्र का डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण
चरखारी में किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए DM प्रभास कुमार और SP शशांक सिंह ने पीसीएफ गोदाम एवं खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। DM ने खाद की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि किसानों को नियमों के अनुसार समय से खाद मिले। वितरण में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।