बिश्रामपुर: आकाशीय बिजली गिरने से सिघना गाव में एक बच्ची की हुई मौत व एक हुई घायल,क्षेत्र में पसरा मातम
पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सिघना गाव में एक बच्ची की मौत हो गई है।वही एक बच्ची घायल हो गई है।इस घटना के बाद से पूरा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।बताया जाता है कि दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव होते ही यह घटना घटित हुई है।इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों का भीड़ मौके पर जुट गई है।फिलहाल घायल बच्ची हैदरनगर के एक अस्पताल में इलाजरत है।