सिराथू: सिराथू दशहरा मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक थुलगुला के पास हादसे का शिकार, गड्ढे में बाइक समेत गिरे
सिराथू कस्बे का मेला चल रहा है जो दो दिनों का मेला होता है। शुक्रवार को दशहरा मेले का पहला दिन था जिसे देखने के लिए शीतला धाम का रहने वाला रैंचो पांडा सातो के रहने वाले राजा बाबू पांडा के साथ गया हुआ था। दोनों एक ही बाइक से थे। लौटते समय थुलगुला गांव के पास सामने से लाइट पड़ने पर दोनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। दोनों का इलाज प्रयागराज में चल रहा है।