सिराथू: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी के लिए सड़कों पर दौड़ती नजर आई थाना सैनी और थाना कड़ा धाम की पुलिस
शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सड़कों पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत दौड़ लगाई है।स्कूली बच्चों ने भी इसमें भाग लिया और रैलियां निकाली है।सिराथू इलाके के कड़ा धाम थाना का समस्त स्टाफ और सैनी थाना का स्टाफ भी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत सड़कों पर दौड़ लगाता नजर आया है।