सिराथू: सिराथू में शुरू हुआ दो दिवसीय मेला, बिजली की सजावट से जगमग हुई सड़के, बारिश के चलते भीड़ नदारत
दिवाली के बाद सिराथू कस्बे का दशहरा मेला मनाया जाता है यहां पर यह मेला दो दिन का होता है,जिसमें रामायण का मंचन किया जाता है।इस मेले का मुख्य आकर्षण यहां की सजावट और साउंड कंपटीशन है और यहां चौकिया निकलती हैं।शुक्रवार को मेले के पहले दिन शाम को बिजली की सजावट तो हो गई लेकिन लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते सड़कों पर भीड़ नदारत दिखाई दी है।