सिराथू: घर से नाराज होकर आए बुजुर्ग ने सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूदकर भरवारी में आत्महत्या की, बेटे ने पहचाना
बृहस्पतिवार की शाम कोखराज इलाके के भरवारी रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पर एक शव बुजुर्ग का पाया गया था।शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। बलकन्नापुर के रहने वाले श्याम बाबू ने शिनाख्त करते हुए बताया कि उनके पिता बनवारी लाल की लाश है। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम घर से नाराज होकर चले आए थे।शुक्रवार को शव मिलने पर परिवार ने अंतिम संस्कार किया है।