सिराथू: दो दिनों से हो रही बारिश से सिराथू इलाके में किसानों की खेती बर्बाद, आलू और सरसों की खेती पर मंडरा रहा संकट
कौशाम्बी में भी तूफान का असर देखने को मिल रहा है।दो दिन बिना रुके हो रही बरसात के वजह से सिराथू क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर मायूसी आ गई है क्योंकि उनकी धान की काफी फसल खेतों में ही थी।बारिश के वजह से खेतों में लेट गई है।शुक्रवार को किसानों ने बताया कि जहां एक तरफ धान की फसल बर्बाद हुई है तो दूसरी तरफ आने वाली सरसों और गेहूं की फसल पर मंडरा रहा है।