डुमरांव: वासुदेवा थाना पुलिस ने महिला को टक्कर मारी, 5 घंटे तक दर्द से कराहती रही, परिजनों ने किया हंगामा
Dumraon, Buxar | Oct 1, 2026 डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। वासुदेवा थाना की पुलिस वाहन ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घायल महिला घंटों तक सड़क पर तड़पती रही। बाद में डायल 112 की टीम ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।