सन्ना: रनपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की मनमानी पर भड़के ग्रामीण, दो घंटे इंतजार के बाद पहुंचे डॉक्टरों को घेरा
Sanna, Jashpur | Nov 18, 2026 जिले के रनपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कथित मनमानी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि दो MBBS डॉक्टरों की पदस्थापना के बावजूद वे नियमित रूप से मुख्यालय में नहीं रहते और अस्पताल सुबह से दोपहर तक ही डॉक्टरों के भरोसे चलता है, जबकि शाम और रात में मरीजों को नर्सों और वार्ड आया के सहारे रहना पड़ता है। मामला उस वक्त गरमा गया, जब