➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान: प्रभातपट्टन, घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर के ग्रामों में श्रमदान से किया बोरी बंधान
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में जल संरक्षण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रभातपट्टन, घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान से बोरी बंधान किया गया।
प्रभातपट्टन के ग्राम बिसनूर में 65 बोरियों से नदी पर बोरी बंधान कर बहते जल को रोका गया। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक, संतोष सिंह राजपूत एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती राधा बरोदे उपस्थित रहे। घोड़ाडोंगरी के ग्राम बज्जरवाड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर की प्रेरणा से ग्रामीणों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर बोरी बंधान किया। वहीं शाहपुर के ग्राम मंजीरा ढाना में नवांकुर संस्था प्रयास वेलफेयर फाउंडेशन एवं ग्रामीणों के सहयोग से ढांडो नाला में कड़ी शटर एवं बोरी बंधान का कार्य किया गया।
इन गतिविधियों का उद्देश्य वर्षा जल को रोकना, भू-जल स्तर बढ़ाना एवं जल संकट से बचाव करना है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल द्वारा सभी विकासखंडों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से जल संरक्षण के ऐसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Planning, Economics & Statistics, MP
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul