डोमचांच: डोमचांच के तितरियाडीह् में जमीन विवाद: घर में घुसकर मारपीट, चारदीवारी तोड़ने और 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
डोमचांच थाना क्षेत्र के तितरियाडीह् निवासी सहदेव साव ने जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने, चारदीवारी तोड़ने, पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप गुरुवार को 12 बजे लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कई लोगों के नामजद उल्लेख के साथ एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।