कहरा: लखनी गांव में पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
महिषी थाना के लखनी गांव वार्ड 3 में सोहजन पेड़ को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम श्रवण कुमार यादव है, जो की महिषी थाना के लखनी गांव वार्ड 3 का रहने वाला बताया जा रहा है।