कहरा: सौरबाजार थाना की पुलिस ने दो शराब कारोबारी और एक शराबी को किया गिरफ्तार, कॉविड जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा
सौरबाजार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक शराबी को भी नशे की हालत में सौरबाजार मार्केट से गिरफ्तार किया गया है। सभी को कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां सभी का कॉविड जांच हो जाने के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा।