कहरा: जलई ओपी थाना के गंडोल चौक समीप पिकअप चालक ने एक महिला को मारी ठोकर, जख्मी महिला सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
जलई ओपी थाना के गंडोल चौक समीप अपने घर से बैंक जा रही है एक महिला को पिकअप चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। पिकअप के ठोकर लगने से वह महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम ललिता देवी जो की दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के खेइसा गांव वार्ड 4 की रहने वाली बताई जा रही है।