कहरा: सदर थाना के हवाई अड्डा के समीप एक महिला को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सदर थाना के हावड़ा अड्डा के समीप नया बाजार डॉक्टर से इलाज करवाने जा रही एक महिला को स्कार्पियो चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। स्कॉर्पियो के ठोकर लगने से वह महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम शोभा देवी जो कि सौरबाजार थाना के महेशपुर गांव वार्ड 8 की रहने वाली बताई जा रही है।