कहरा: जिला स्कूल सहित जिले के तीन केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी, 10 मार्च तक होगा मूल्यांकन
जिला स्कूल सहित जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। 1 मार्च से शुरू हुआ मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 10 मार्च तक चलेगा। मौके पर मौजूद मूल्यांकन निदेशक कपिल देव यादव ने कहा कि जिला स्कूल स्थित केंद्र पर 60 हजार कॉपियां आवंटित हैं जिसकी जांच में कुल 112 कर्मी तैनात हैं और समय पर जांच पूरी होगी।