पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र में मासूम भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को किया गया गिरफ्तार
पीलीभीत। कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन माह पहले बनाई गई अश्लील वीडियो से मासूम को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अमानवीय कृत्य और रिश्तों को तार तार करने वाली घटना को लेकर चारों तरफ आलोचना हो रही है।