पीलीभीत: सीएचसी में एसएमओ ने महिला वार्ड का निरीक्षण किया, माताओं को जागरूक किया
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे एसएमओ डॉ. विपिन मिश्रा ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे महिला वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती महिलाओं से बातचीत की और नवजात शिशुओं के टीकाकरण कार्ड की जांच की। एसएमओ ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है,