पीलीभीत: माधोटांडा थाना क्षेत्र में जहरीली दवाई के सेवन से किशोरी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए है।