पीलीभीत: केसरपुर कला में आरसीसी सड़क निर्माण में मानक के अनुसार न कराने का आरोप, ग्रामीणों में रोष
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव गोरा से केसरपुर कला जाने वाले मार्ग पर बन रही आरसीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया है। गुरुवार ग्रामीणों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार करीब 31 लाख 80 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।