पीलीभीत: पिपरिया मझारा दलदल में फंसे गोवंश को गौ सेवकों ने सुरक्षित निकाला
पीलीभीत जनपद के गांव पिपरिया मझारा में दलदल में फंसे एक गोवंश पशु को राष्ट्रीय बजरंग दल एवं गौ सेवा जिला प्रमुख ठाकुर शिवम सिंह भदौरिया ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर गौ सेवक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पशु को दलदल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान टीम ने पूरी सावधानी बरती गई।