पीलीभीत: पूरनपुर रामलीला मैदान में सामुदायिक शौचालय केयर टेकरों की बैठक, समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार दोपहर एक बजे सामुदायिक शौचालय केयर टेकर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में केयर टेकर उपस्थित रही और उन्होंने आपसी विचार-विमर्श के दौरान अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के बाद संगठन की ओर से खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग