पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र: मालखाने से शराब गायब होने पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
पाटलिपुत्र थाने के मालखाना से जप्त शराब गायब होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनमें थाने के मुंशी एएसआई पंकज कुमार, एएसआई राजेश कुमार और महिला दारोगा आशा कुमारी शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज किया गया है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे मामले की पुष्टि SSP अवकाश कुमार ने भी की है।