पटना ग्रामीण: NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में जानकारी दी
नई दिल्ली में NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक को लेकर भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी है। दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में दो मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पहला मुद्दा आतंकवाद का होगा तो वही दूसरा मुद्दा सभी एनडीए शासित राज्यों में विकसित भारत के सपनों को साकार करने को लेकर चर्चा की जाएगी।