पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में कलवार समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
गर्दनीबाग धरना स्थल पर रविवार की सुबह से ही कलवार समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि वह लोग कलवार समाज को अति पिछड़ा में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।