पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का आयोजन किया गया
भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी इस समारोह में शामिल हुए। मौके पर भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी सुनाई कि कैसे अहिल्याबाई होल्कर जो की साधारण परिवार से आती थी उन्होंने महारानी बनकर सत्ता संभाला।