पटना ग्रामीण: पटना भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं संग सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'
रविवार की सुबह 11 बजे राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 122वें एपिसोड मन की बात को सुना। मन की बात के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है,आक्रोश से भरा हुआ है,संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है।