उदवंत नगर: छोटा सासाराम गांव में बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग का शव दूसरे दिन बरामद, परिवार में पसरा मातम
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटा सासाराम गांव में बाढ़ के पानी में बुजुर्ग का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उनका बुधवार की सुबह गांव में ही स्थित चौवाड़ (सरैया) बधार से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी अंतर्गत छोटा सासाराम गांव निवासी स्व. मोती पासवान के 70 वर्षीय पुत्र जयनाथ पासवान उर्फ जयनाथ राम है। वह पेशे से किसान थे। इधर, मृतक के बेटे धनजी पासवान