*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में राघव प्रेक्षागार, पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन*
आज दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के प्रारम्भ में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर अधिकारी/कर्मचारीगण की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सैनिक सम्मेलन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर जनपद चित्रकूट में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती करिश्मा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात तथा उपनिरीक्षक श्री विवेक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बहिलपुरवा को उनके ऑपरेशनल/सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा प्रदान किए गए "प्रशंसा चिन्ह सिल्वर" एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा एवं मूल्यांकन किया गया तथा अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश*—
(1).भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अपराधों की तीन वर्षीय तुलनात्मक मासिक/प्रगतिशील समीक्षा करते हुए लंबित अभियोगों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
(2).विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की तीन वर्षीय तुलनात्मक समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
(3).जनपद में संचालित प्रचलित अभियानों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
(4).03 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
(5).पात्र अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा नियमानुसार हिस्ट्रीशीट समाप्त/नष्ट करने की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
(6).बड़ी संख्या में लंबित आरोप-पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट को माननीय न्यायालय में एक सप्ताह के अंदर दाखिल करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
(7).अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
(8).हत्या, लूट, चोरी एवं नकबजनी के लंबित अभियोगों के अनावरण हेतु प्रभावी कार्रवाई एवं सघन प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
(9).07 वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले अभियोगों में वांछित/शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
(10).धारा 363, 366 भादवि0/धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित लंबित अभियोगों में बरामदगी एवं शेष कार्रवाई पूर्ण कर अभियोगों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
(11).एनसीआर एवं एफआईआर से संबंधित आरोप-पत्र/अंतिम रिपोर्ट को नियमानुसार समय से न्यायालय में दाखिल करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
(12).आईटीएसएसओ पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित अभियोगों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
(13).थाना स्तर पर लंबित चरित्र सत्यापन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
(14).दर्पण डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
(15).थानों पर लंबित माल मुकदमाती/माल निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार एवं शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
(16).सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित पुलिस फार्म FAR, IAR एवं DAR को नियमानुसार समय से तैयार एवं प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
(17).क्राइम अगेंस्ट वुमेन पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
(18).यक्ष पोर्टल पर अपराधियों का आपराधिक इतिहास, फोटो, फिंगरप्रिंट आदि आवश्यक अभिलेखों/विवरणों की फीडिंग समय से सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
(19).ई-साक्ष्य एवं ई-समन की तामीला/कार्रवाई को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने तथा संबंधित अभिलेखों को समय से अपडेट करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने हेतु पूर्ण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली, क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री यामीन अहमद ,क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री राजकमल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्रीमती करिश्मा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी फायर श्री यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामाशीष यादव वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया/साइबर सेल श्री विजय कुमार सिंह एवं समस्त थाना/चौकी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहें ।