छतरपुर के बक्सवाहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जैतपुरा और ग्राम पौंडी में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। अवैध शराब की बिक्री बंद कराने और शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बक्सवाहा तहसील कार्यालय और थाना पहुंचे, और प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा हैग्रामीणों का आरोप है की गांव में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया की 14 सितंबर की एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्ष्मण लोधी ने शंकर लोधी के यहां से शराब लेकर पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया था,ग्रामीणों का कहना है कि शराब की वजह से गांव में घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं और शराब के नशे में लोग घर का सामान तक बेचने के साथ महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर