राजातालाब: वाराणसी के गहरपुर गांव में छत से गिरकर एक मजदूर की हुई मौत
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के गहपुर गांव से एक दुखद घटना सामने आई।11अगस्त सोमवार की भोर लगभग 3:00 बजे छत पर सो रहे 33 वर्षीय मजदूर पिंटू सरोज की छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पिंटू सरोज पुत्र रामचरित्र रोज की तरह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। सोमवार की भोर में वह लघु शंका के लिए छत के किनारे गये।