झुंझुनू: चारणवासी गांव के पास गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल, बीड़ीके अस्पताल में चल रहा है इलाज
झुंझुनू के चारणवासी गांव के पास आज गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को घायल अवस्था में झुंझुनू बीड़ीके अस्पताल में भर्ती कराया है, जानकारी के अनुसार करीब 4:00 बजे के आसपास एक 18 चक्का गाड़ी जो की चारणवासी गांव के पास सड़क से गुजर रही थी और सड़क पर हाई वोल्टेज बिजली के तार झूल रहे थे जो गाड़ी से टकराये और गाड़ी में आग लग गई।