झुंझुनू: ज़िले के रोज़गार कार्यालय में विशाल रोज़गार मेले का हुआ आयोजन, विभिन्न कंपनियों के लगाए गए काउंटर
झुंझुनू के रोजगार कार्यालय में आज कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने काउंटर लगाए और बेरोजगार यूवकों से काउंसलिंग की, रोजगार मेले का जिला कलेक्टर रामावतार मीणा व जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी सहित रोजगार कार्यालय के निदेशक ने उद्घाटन किया।