झुंझुनू: CMHO कार्यालय से CMHO ने मौसमी बीमारियों और डेंगू के प्रति जागरूकता रथ को किया रवाना
झुंझुनू सीएमएचओ डॉक्टर राजकुमार डांगी ने आज सीएमएचओ कार्यालय से मौसमी बीमारियों और डेंगू जैसी बीमारियों को लेकर आम जन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, जागरूकता रथ झुंझुनू मुख्यालय के सभी वार्डों में भ्रमण करेगा और साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी भ्रमण कर आम जन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।