झुंझुनू: दुराना का बास के पास देर रात कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत, कार सवार महिला जयपुर रेफर
झुंझुनूं-मंडावा रोड पर मंगलवार देर रात को दुराना का बास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे के शिकार हुए दोनों बाइक सवार, शंकरलाल कुमावत और महावीर प्रसाद घोड़ेला रिश्तेदारी में दशोठन कार्यक्रम में शामिल होकर वाहिदपुरा से लौट रहे थे।