झुंझुनू: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में महिला अधिकारिता विभाग परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में महिलाओं का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में आज झुंझुनू के महिला अधिकारीता विभाग में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया, व सरकारी स्कूलों में सर्वाधिक बालिकाओं का प्रवेश कराने वाली संस्थाओं के प्रधानाध्यापकों का भी जिला कलेक्टर व महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सम्मान किया गया