केसरिया थाना क्षेत्र के गोछी कुशहर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई पक्के एवं अधनिर्मित भवनों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाते हुए छह व्यक्तियों के पक्के और अधनिर्मित मकानों को अतिक्रमण की श्रेणी में पाते हुए खाली कराया गया।