भीलवाड़ा: सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में रोजगार से जोड़ने वाले एपेरल कोर्स की कार्यशाला का आयोजन
भीलवाड़ा। राज्य सरकार की ओर से युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की एवं पासआउट छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।