लालबर्रा: हनुमान चौक मिरेगांव में नवरात्रि पर भक्तिभाव से हुई महाआरती, जस और साईं भजनों की धूम
मिरेगांव के हनुमान चौक स्थित सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवरात्रि की पंचमी तिथि (15 अक्टूबर) के शुभ अवसर पर समिति द्वारा भव्य महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। हनुमान चौक पर बने भव्य पूजा पंडाल में आयोजित इस महाआरती में