तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की है। महुआ मोइत्रा ने मुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने और गहरे 'इमोशनल कनेक्शन' को साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि जब शुरुआत में उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला था, तो वे पूरी रात रोई थीं और उस कठिन समय में सिर्फ शुभेंदु अधिकारी ने ही उन्हें ढांढस बंधाया था। सांसद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वे करीमपुर से चुनाव लड़ रही थीं, तब किसी भी अन्य नेता ने उनके लिए प्रचार नहीं किया था। लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने आगे बढ़कर उनके लिए कैंपेन किया और पार्टी में रहते हुए हमेशा उनका पूरा साथ दिया। आज भी शुभेंदु के साथ आप मेरी तस्वीरे देख सकते हैं।
Korba, Korba | Jun 24, 2026