पीपराकोठी: सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने 9 चोरी की बाइक के साथ 10 चोरों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा
पीपराकोठी पुलिस सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में 9 चोरी की बाइक के साथ 10 चोरों को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिवकुमार बनर्जी के यहां छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामद की। उसकी निशानदेही पर बाकी लोगो की गिरफ्तारी कर बाइक बरामद की गई। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज।