कोरबा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया।
वहीं एक 14 माह के बच्चे की मां ने बताया कि वह पिछले एक साल से प्रत्येक पुष्य नक्षत्र में अपने बच्चे को स्वर्ण बिंदु प्राशन करा रही हैं। उनका दावा है कि इस दौरान बच्चा स्वस्थ और सक्रिय रहा।
डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा है, जिसे पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #ट्रेंडिंग #fbpost
Korba, Korba | Sep 10, 2026