मंडी हिमाचल प्रदेश के दरंग क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाली और संवेदनशील घटना सामने आई है। यहाँ पैराग्लाइडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक का पैराग्लाइडर हवा में झूलती हाई-टेंशन बिजली की तारों के बीच जा फँसा।
इस अचानक हुए हादसे से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अत्यधिक ऊँचाई और बिजली की खतरनाक तारों के जाल के कारण रेस्क्यू टीम को इस ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था
फिलहाल, बचाव दल बेहद सावधानी के साथ युवक तक पहुँचने का प्रयास किया और सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कदम उठाए गए और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।सभी की निगाहें इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी थी ।और हर कोई युवक के सकुशल वापस लौटने की प्रार्थना कर रहा था।
#DarangMandi #MandiHimachal #ParaglidingRescue #HimachalPradesh #RescueOperation #BreakingNews