हाई टेंशन तारों में फंसा पैराग्लाइडर...नीचे खाई, ऊपर मौत का खतरा! सांसें थमा देने वाला रेस्क्यू, वेलडन SDRF
हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने देखने वालों की सांसें थाम दीं। आसमान में उड़ान भर रहा पैराग्लाइडर अचानक हाई टेंशन बिजली की तारों में फंस गया। नीचे गहरी खाई और चारों तरफ बिजली के तारों का जानलेवा खतरा...।
पैराग्लाइडर की हर छोटी हरकत बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। मौके पर रेस्क्यू टीम और बिजली विभाग ने बेहद सावधानी के साथ स्थिति को संभालने का प्रयास किया। यह पूरा घटनाक्रम किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं था, जहां एक तरफ रोमांच की उड़ान थी और दूसरी तरफ जिंदगी बचाने की जंग।
#HimachalPradesh #Paragliding #HighTensionLine #RescueOperation #ViralVideo #BreakingNews #PahadSamachar #पहाड़_समाचार
Dehradun, Dehradun | Nov 11, 2026