मानपुर: परासी महामन में 30 हाथियों के झुंड ने 3 एकड़ फसल रौंदी, मिर्ची के धुएं और शोर से उन्हें जंगल की ओर खदेड़ा
Manpur, Umaria | Sep 16, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 30 हाथियों का झुंड परासी महामन गांव के नजदीक पहुंच गया। हाथियों ने खेतों में घुसकर करीब तीन एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया,जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम और ग्रामीण हाथियों को भगाने में जुट गए।मिर्ची का धुआं करने और शोर मचाने के बाद काफी मशक्कत से हाथियों को जंगल में खदेड़ा