शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए अक्षय साहनी , गृह जनपद पहुंचने पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
पडरौना में निवासी हिंदू युवा नेता अक्षय साहनी को शिवसेना हिन्दुस्तान में प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। बीते दिनों लखनऊ में आयोजित एक बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कुशीनगर जनपद निवासी अक्षय साहनी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हिंदू नेता अक्षय साहनी के अपने गृह जनपद कुशीनगर में प्रथम आगमन पर उनके समर्थकों ने फूल मालाओं और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जमकर स्वागत किया।
समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष अक्षय साहनी के कुशीनगर जनपद आगमन होते ही सर्वप्रथम भगवान बुद्ध के गेट से फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कसया गांधी चौक, साखोपर, रविंद्र नगर पुलिस चौकी चौराहा, नगर पडरौना के छावनी, सुभाष चौक, तिलक चौक, जटहां रोड, अम्बे चौक पर स्थित माता रानी के दर्शन, बेलवा चुंगी सहित होटल शिवराम पैलेस पर जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां व्यक्त की। तत्पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रेस वार्ता की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने अपने जीवन के कड़े संघर्ष, धैर्य और विश्वास के हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार और सनातन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए आगामी 2027 चुनाव पर चर्चा की और अपने समर्थकों और जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद कुंवर आर पी एन सिंह, सदर विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, शिवसेना हिन्दुस्तान के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, मनोनीत सभासद प्रमोद साहा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष चंदन जायसवाल, छात्र नेता धवन जायसवाल, कैलाश साहनी, सिंहासन साहनी, अनिल साहनी, रामवेलास साहनी, मुन्ना साहनी, दुर्गेश साहनी, विशाल जायसवाल, सचिन जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, माणिक चतुर्वेदी, संजय शाही, अर्पित रॉय, महेंद्र दूबे, राजन ब्याहुत, अंशु कुशवाहा, राजन सिंह, विवेक कुशवाहा, आकाश कुमार, जैकी यादव, राजेंद्र चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, ब्रह्मा वर्मा, छोटू सोनी, डीके मौर्या, फूलबदन चौहान, धनंजय तिवारी, निर्भय जायसवाल, सुनील कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अजय कुशवाहा, गोपाल रौनियर, उमा यादव, राजीव मिश्रा, प्रदीप रावत, राहुल कुशवाहा, जितेंद्र यादव, मंटू जायसवाल सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
#KushinagarNews #शिवसेनाहिंदुस्तान