बीकानेर: मंगलवार को कोटगेट थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद आज हुआ मामला दर्ज
बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना इलाके में युवकों पर फायरिंग के मामले में घायल युवक के भाई की ओर से आज मामला दर्ज करवाया गया है।थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार पुलिस के अनुसार, मीना नर्सिंग होम के पास से सोहेल खान अपने दोस्त अनस पठान के साथ कार में जा रहा था। अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।